अगर आपने State Health Card के लिए आवेदन कर दिया है और जानना चाहते हैं कि आपका आवेदन Approved / Pending / Rejected है या नहीं, तो नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से ऑनलाइन अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
State Health Card Status Check करने की Step-by-Step प्रक्रिया

STEP – 1
इस स्टेप में दो तरीके हैं —
एक शॉर्ट मेथड और दूसरा लॉन्ग मेथड।
पहले हम शॉर्ट मेथड के बारे में जानते हैं।
SHORT METHOD (शॉर्ट तरीका):
आप सीधे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको निम्न विवरण भरना होगा:
- आधार नंबर
- दिया गया कैप्चा
LONG METHOD (लॉन्ग तरीका):
इस विधि में आपको सबसे पहले राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
वेबसाइट खुलते ही आपके सामने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना का होमपेज दिखाई देगा।
अब नीचे दिए गए क्रम से आगे बढ़ें:

- “Employee / Pensioner Application” बटन पर क्लिक करें
- इसके बाद “Check Application Status” पर क्लिक करें
इतना करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको निम्न विवरण भरना होगा:
- आधार नंबर
- दिया गया कैप्चा
TIP:
चॉइस आपकी है — आप चाहें तो डायरेक्ट लिंक से सीधे STEP-2 पर आ सकते हैं या फिर लॉन्ग मेथड से भी STEP-2 तक पहुँच सकते हैं।
STEP – 2
- दिए गए बॉक्स में क्रमशः अपना आधार नंबर और कैप्चा भरें।
- इसके बाद “SEARCH” बटन पर क्लिक करें।


STEP – 3
अब स्क्रीन पर आपके आवेदन का स्टेटस निम्न प्रकार दिखाई देगा:
- Approved (स्वीकृत)
- Pending (DDO / Department Approval Pending)
- Saved As Draft (DDO / Department Approval Pending)
- Rejected (अस्वीकृत)
State Health Card Status का मतलब क्या होता है?
Approved (स्वीकृत) : आपका हेल्थ कार्ड स्वीकृत हो चुका है। अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
Pending (लंबित): आपका आवेदन अभी DDO या विभागीय स्तर पर जाँच में है।
Saved As Draft: आपका आवेदन अभी DDO या विभागीय स्तर पर जाँच में है और प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।
Rejected (अस्वीकृत):
आपके आवेदन में किसी प्रकार की गलती पाई गई है, जैसे —
- गलत DDO Code
- फोटो साइज में समस्या
- विवरण का मेल न खाना (Details Mismatch) आदि।




Pingback: State Health Card Apply करने से पहले ध्यान रखने वाली जरूरी बातें | UP Staff Nurse 2026 - jsr297 State Health Card Apply करने से पहले ध्यान रखने वा