UP Govt Staff Nurse aur Nursing Officer ke liye State Health Card banaane ke online steps

स्टेट हेल्थ कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (स्टेप-बाय-स्टेप) ⬇️

STEP – 1 ( स्टेप – 1 )

राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना की Official Website खोलें।

STEP – 2 ( स्टेप – 2 )

“Apply for State Health Card” विकल्प पर क्लिक करें।

UP State Health Card Apply for State Health Card option official website screenshot

STEP – 3 ( स्टेप – 3 )

  1. आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर भरें।
  2. दिए गए कैप्चा को भरिए।

STEP – 4 ( स्टेप – 4 )

स्क्रीन पर दी गई आवश्यक सूचना को ध्यान से पढ़िए और Close बटन दबाइए।

State Health Card application important instructions English language notice screenshot

STEP – 5 ( स्टेप – 5 )

UP Staff Nurse State Health Card online form employee details page screenshot
UP State Health Card passport size photo requirement 170x137 resolution screenshot
  1. अब आपके सामने स्टेट हेल्थ कार्ड का फॉर्म खुल जाएगा।
  2. सबसे पहले Employee और Pensioner में से Employee सेलेक्ट कीजिए।
  3. उसके बाद अपने विभाग का नाम सेलेक्ट कीजिए, जो कि “MEDICAL HEALTH AND FAMILY WELFARE” है।
  4. इसके बाद अपने कार्यालय का जनपद सेलेक्ट कीजिए।
  5. इसके बाद DDO CODE लिखिए (यह DDO Code आपको अपने कार्यालय से मिलेगा, हर जनपद का DDO Code अलग होता है)।
  6. अपना वर्तमान पदनाम एवं Pay Band Level भरिए।
  7. अब आपकी जो भी Basic Details मांगी गई हैं, जैसे (आवेदक का नाम, Date of Birth, Date of Retirement इत्यादि) भरिए।
  8. अपना आधार का पता भरिए।
  9. इसके बाद आपको अपनी Passport Size Photo अपलोड करनी है, जिसका Resolution 170 x 137 px एवं Size 20 KB से कम होना चाहिए।
  10. अंत में दोनों Check Box पर क्लिक कीजिए और Captcha भरने के बाद “Save and Next” बटन दबा दीजिए।
  11. अब आपकी स्क्रीन पर एक Notice आएगा, जिसमें यह लिखा होगा कि आपने आधार एवं अन्य विवरण सही से भर दिए हैं → OK कर दीजिए।

STEP – 6 ( स्टेप – 6 )

  1. अब आपके पास आपके आश्रितों को जोड़ने के लिए स्क्रीन खुलेगी।
  2. इसमें आप क्रमशः अपने आश्रितों की Details जैसे उनका नाम, उनके Father या Spouse का नाम, उनकी जन्म तिथि, उनका व्यवसाय, उनकी आय, उनका Marital Status, Physical Disability (यदि है तो Yes, और नहीं है तो No) तथा अंत में उनकी Passport Size Photo (पूर्व में बताए गए Resolution और Size के अनुसार) अपलोड कीजिए।
  3. Add बटन दबाइए।
  4. इसी प्रकार सभी Members की Details भरने के बाद आप अगली स्क्रीन पर आ जाएंगे।

STEP – 7 ( स्टेप – 7 )

  1. अब आप अपने फॉर्म को “SUBMIT” बटन दबाकर Submit कर दीजिए।
  2. मुबारक हो, आपने अपना Health Card फॉर्म सफलतापूर्वक भर दिया है।

UP स्टाफ नर्स अथवा नर्सिंग ऑफिसर के लिए स्टेट हेल्थ कार्ड कैसे बनवाएँ? | कम्प्लीट गाइड 2026

अपने हेल्थ कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करें?

स्टेट हेल्थ कार्ड Apply करने से पहले ध्यान रखने वाली महत्वपूर्ण बातें

4 thoughts on “स्टेट हेल्थ कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (स्टेप-बाय-स्टेप) ⬇️”

  1. Pingback: State Health Card Apply करने से पहले ध्यान रखने वाली जरूरी बातें | UP Staff Nurse 2026 - jsr297 State Health Card Apply करने से पहले ध्यान रखने वा

  2. Pingback: UP स्टाफ नर्स अथवा नर्सिंग ऑफिसर के लिए स्टेट हेल्थ कार्ड कैसे बनवाएँ? | कम्प्लीट गाइड 2026 - jsr297

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *